रिपोर्ट-राजीव शास्त्री(राष्ट्रीय दिया समाचार)बहादराबाद
आज के परिवेश मे सोशल सूचना के प्रचार प्रसार का कितना सशक्त माध्यम बन गया है इसकी बानगी देखने को मिली हरिद्वार की लक्सर कोतवाली मे जहा लावारिस घूम रहे नाबालिक को वाट्सऐप के माध्यम से परिजनों की जानकारी लेकर परिजनो के सुपुर्द किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत लावारिश हालत में घूम रहे नाबालिक को लक्सर पुलिस द्वारा थाने लाकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा अपना नाम के अलावा अधिक जानकारी नहीं दी गई।
जिस पर SHO लक्सर द्वारा उक्त बालक के परिजनों की जानकारी करने हेतु सोशल मीडिया/ व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उक्त बालक की फोटो प्रेषित की गई।
जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला कुछ ही देर में उक्त बालक के परिजनों का पता कर परिजनों को थाने बुला कर उक्त बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया पुलिस के इस प्रयास की परिजनो सहित स्थानीय लोगो ने भी प्रसंसा की।

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा