उत्तराखंड में कुमाऊं के 6 जिलों में दर्जनों सडके बंद, सरकारी मशीनरी जुटी……
हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल में रेड अलर्ट के चलते कल हुई भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कुमाऊं में कई जगह मलबा आने से सड़कें बंद हुई हैं हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे खोल दिए हैं, डीआईजी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पिथौरागढ़ में धारचूला गुंजी मार्ग पर एक जगह सड़क बंद है जिसे जल्द ही खोल दिया जाएगा।
इसके साथ ही मंडल के 6 जिलों में 58 ग्रामीण सड़क अब भी बंद हैं जिन्हें खोलने के जेसीबी से लगातार कार्य किया जा रहा है। वहीं एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस टीम पूरी तरह से अलर्ट पर है इसके अलावा सभी अधिकारियों को हालातों पर नजर बनाते हुए मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा