उत्तराखंड में शिक्षक बनना हैं आ गई खुशखबरी, एलटी के 1544 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग की हरी झंड़ी…..
देहरादून: एलटी को 1544 पदों के सापेक्ष इस बार आयोग के पास 52 हजार आवेदन आए हैं। आयोग ने 22 मार्च से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की थी, जो 12 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है। एलटी 2021 की भर्ती के मुकाबले कम आवेदन हैं।चुनाव आचार संहिता के कारण अटकी भर्ती प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेट्रिपलएससी) को पूर्व से जारी चयन प्रक्रिया पर आगे बढ़ने की हरी झंडी दे दी है। अब चयन आयोग अंतिम चयन सिफारिश के साथ ही दस्तावेज सत्यापन जैसी प्रक्रिया प्रारंभ करने जा रहा है।
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले यूकेट्रिपलएससी एलटी, वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक और जनजाति कल्याण विभाग के अधीन संचालित आश्रम पद्धति विद्यालयों के लिए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी कर चुका था, इसमें सिर्फ चयन की सिफारिश भर की जानी है।
लेकिन आचार संहिता के कारण यह काम रुक गया था। उत्तराखंड में मतदान होने के बाद यूकेट्रिपलएससी ने कार्मिक विभाग के जरिए निर्वाचन आयोग से चयन सिफारिश के साथ ही पीआरडी में व्यायाम प्रशिक्षक और संग्रह अमीन के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया प्रारंभ करने की अनुमति मांगी थी।
यूकेट्रिपलएससी के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इसकी अनुमति दी है। इस कारण आयोग इसी सप्ताह चार विभागों के लिए अंतिम चयन सिफारिश करने जा रहा है। इसके बाद विभाग के स्तर पर चयनित युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
एलटी को 1544 पदों के सापेक्ष इस बार आयोग के पास 52 हजार आवेदन आए हैं। आयोग ने 22 मार्च से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की थी, जो 12 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है। इस बार एलटी 2021 की भर्ती के मुकाबले कम आवेदन आए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री