गोपेश्वर (चमोली)। इंडियन गैस सर्विस की ओर से वर्तमान समय में रसोई गैस कनैक्शन धारकों की केवाईसी करवायी जा रही है। जिसकी अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक रखी गई है। इसके बाद बिना केवाईसी के संचालित रसोई गैस कनैक्शन बंद कर दिए जायेंगे।
जानकारी देते हुए गैस सर्विस गोपेश्वर के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि रसोई गैस सत्यापन के लिए केवाईसी करवाई जा रही है। जिसके लिए अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक रखी गई है। यदि कोई उपभोक्ता समय रहते केवाईसी नहीं करवाता है तो उसका गैस कनैक्शन बंद कर दिया जाएगा। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि असुविधा से बचाने के लिए निर्धारित तिथि तक अपना केवाईसी करवा लें।

More Stories
आज श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के लगे जयकारे,कल होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने ने नगर परिक्रमा की तैयारी की पूरी !
आईजी कुमाऊं ने की अनूठी पहल, महिला सुरक्षा और न्याय के लिए थानों में उमड़ी मातृशक्तियों की भीड़,: एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में ‘विशेष थाना दिवस’ से मिला महिलाओं को त्वरित न्याय !
उधमसिंह नगर की किच्छा पुलिस ने ANTF के साथ मिलकर नशीली दवाई के तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशीली दवाई की बरामद !