गोपेश्वर (चमोली)। इंडियन गैस सर्विस की ओर से वर्तमान समय में रसोई गैस कनैक्शन धारकों की केवाईसी करवायी जा रही है। जिसकी अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक रखी गई है। इसके बाद बिना केवाईसी के संचालित रसोई गैस कनैक्शन बंद कर दिए जायेंगे।
जानकारी देते हुए गैस सर्विस गोपेश्वर के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि रसोई गैस सत्यापन के लिए केवाईसी करवाई जा रही है। जिसके लिए अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक रखी गई है। यदि कोई उपभोक्ता समय रहते केवाईसी नहीं करवाता है तो उसका गैस कनैक्शन बंद कर दिया जाएगा। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि असुविधा से बचाने के लिए निर्धारित तिथि तक अपना केवाईसी करवा लें।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त