
चार धाम यात्रा 2025 मे यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निशुल्क दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई है । यह व्यवस्था जून 2025 तक रहेगी । सविन बंसल जिलाधिकारी देहरादून की पहल पर डॉ चिन्मय पंड्या गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा चार धाम यात्रा के सभी श्रद्धालुओं के लिए दोपहर भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसमें डॉ अजय त्रिपाठी तथा मंगल सिंह को नोडल नामित किया गया है ।
शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अवगत कराया गया है कि गायत्री परिवार द्वारा उपलब्ध कराए गए दोपहर भोजन से चार धाम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिल रही है तथा उन्हें निशुल्क दोपहर का भरपेट भोजन प्राप्त हो रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री