
*मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के सख्त निर्देश, भ्रष्टाचार के विरूद्व सख्त कार्यवाही किये जाने के लिये दिये गये निर्देशो के क्रम में धोखेबाजी में लिप्त पी0सी0 उपाध्याय देहरादून से गिरफ्तार तथा सहयोगी सौरव वत्स राजस्थान के भीलवाडा के मुकदमें में गिरफ्तार*
*भ्रष्टाचार पर ZERO TOLERENCE*
दिनाँक 09-03-2024 को वादी श्री रामकेवल पुत्र श्री रामलखन निवासी प्रोपराईटर जे0आर0 फर्मासुयूटिकल प्लॉट नम्बर 27 सिडकुल हरिद्वार के साथ अभियुक्त प्रकाश चन्द्र उपायध्याय पुत्र स्व0 भस्करानन्द उपायध्याय निवासी 4 एफ लेन न0 4 कलिंका विहार मोहकमपुर थाना नेहरु कालोनी देहरादून द्वारा टेंडर दिलाने के नाम पर 52 लाख रूपये की ठगी करने के सम्बन्ध में कोतवाली नगर देहरादून में मु0अ0सं0 119/24 धारा 120बी/420/467/468/471/506 आई0पी0सी0 पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त प्रकाश चन्द उपाध्याय को दिनाँक 13.03.24 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।
*विवरण पूछताछ-*
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि उसके परिचित सौरभ शर्मा उर्फ सौरभ वत्स के माध्यम से उसकी मुलाकात राम केवल पुत्र श्री राम लखन प्रोप्रराइटर JR PHARMACEUTICALS प्लॉट नंबर 27 सेक्टर 7 सिडकुल हरिद्वार उत्तराखंड से हुई, जो दवाई सप्लाई का टेंडर दिलाने के बहाने उसे अभियुक्त के पास सचिवालय में लाया था, अभियुक्त व सौरभ वत्स के द्वारा फर्जी सूचना मैमो जो सौरभ वत्स के हस्ताक्षर से जारी किये गये थे के आधार पर विभिन्न मदों में खर्च होने वाली कुल 51,74,440 रुपये की राशि का फर्जी बिल बनाकर राम केवल को दिये थे। जिसको देखकर रामकेवल को यकीन हो गया था कि टेंडर उसके नाम से जारी हो गया है, इसके एवज में अभियुक्तो द्वारा रामकेवल से कुल 51,74,440 रुपये विभिन्न तरीके से ठग लिये थे।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्तः*
1- प्रकाश चन्द्र उपाध्याय पुत्र स्व0 श्री भास्करानन्द उपाध्याय, निवासी लेन न0-4 कलिंगा विहार माजरी माफी, मोहकमपुर, थाना नेहरूकालोनी, देहरादून।
*राजस्थान के प्रतापनगर भीलवाडा में दर्ज अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्त-*
सौरव वत्स उर्फ सौरव शर्मा पुत्र ब्रजमोहन वत्स, निवासी 647/1, मेन अम्बाला रोड, निकट राधकृष्ण मन्दिर के पास सहारनपुर, उत्तरप्रदेश, हाल निवासी म0न0-13/13, अठूरवाला, जॉलीग्रांट, थाना डोईवाला देहरादून।
*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0स0-335/23, धारा 420,406,120बी भादवि, थाना कोतवाली नगर देहरादून
2- मु0अ0स0-359/23, धारा 420,406,506, 120बी भादवि, थाना कोतवाली नगर देहरादून
3- मु0अ0स0-479/23, धारा 420,120बी भादवि, थाना कोतवाली नगर देहरादून
4- मु0अ0स0-119/24, धारा 420,467,468,471,120बी भादवि, थाना कोतवाली नगर देहरादून
5- मु0अ0स0-590/19, धारा 420,419,467,468,471,406,504,506,120बी भादवि, थाना सिविल लाईन मुरादाबाद, उ0प्र0
6- मु0अ0स0-181/24, धारा 420,406, भादवि, थाना प्रतापनगर, भीलवाडा, राजस्थान

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी नशा तस्करी के आरोप मे कई बार खा चूका है जेल के रोटियां.!
NEET-2026 परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी.!