पौड़ी। रविवार को कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि खिर्सू चौबट्टा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूचना पर SI देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन स्विफ्ट कार में 07 लोग सवार थे जो अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा 03 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया जबकि घटना में मृत 04 लोगों के शवों को भी खाई से बाहर निकाल लिया गया।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कार के आसपास गहन सर्चिंग की गई व प्राप्त आवश्यक सामान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायल:-
1. कान्हा पुत्र अजय, ग्रा. उरेगी उम्र-11 वर्ष
2. साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी, उम्र-14 वर्ष, परसुंडाखाल
3. समीक्षा रावत पुत्री विनोद रावत, निवासी- काठुली उम्र-15 वर्ष
मृतक:-
4. सृष्टी नेगी उम्र 15वर्ष
5 .आरुषी पुत्री अजय ग्रा. उरेगी उम्र- 09 वर्ष
6. सौम्या पुत्री गणेश, परसुण्डाखाल उम्र-05 वर्ष
7. मनवर सिंह उर्फ सोनू (ड्राइवर)

More Stories
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के जामुनवाला में बोरे में बंद युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जतायी हत्या की आशंका
आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा हेलमेट के प्रयोग एवं यातायात के नियमों का पालन किए जाने के संबंध में चलाया गया जागरुकता अभियान
जनपद टिहरी, गूलर के समीप 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 25 घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल, 9 व्यक्तियों की मृत्यु