उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने बेटे के लिए अनोखे अंदाज में मांगे वोट, बीच बाजार में किया ऐसा लगी देखने वालों की भीड़…..
हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने बेटे के लिए अनोखे अंदाज में मांगे वोट, बीच बाजार में किया ऐसा लगी देखने वालों की भीड़पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने बेटे हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के लिए वोट मांगे। हरीश रावत ने नगर क्षेत्र में बाजार के दुकानदारों में और आने जाने वाले लोग से आत्मीयता के साथ मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने जलेबी बनाई और एक दुकान पर साड़ियां भी बेची। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है।Lok Sabha Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकेश शहर के मुख्य मार्गों में पदयात्रा और जनसंपर्क करते हुए अपने बेटे हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के लिए वोट मांगे।
उन्होंने अपने अंदाज में एक दुकान पर जलेबी बनाई और एक दुकान पर ग्राहकों को साड़ियां भी बेची।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक दुकान पर जलेबी बनाई और एक दुकान पर ग्राहकों को साड़ी भी बेची जिसे देखकर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है।
जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त आ चुकी है। अब समय आ गया है कि जनता एक पारदर्शी सरकार के लिए कांग्रेस को चुने। जनसंपर्क में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, पीसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, संजय गुप्ता, मदन मोहन शर्मा, सुधीर राय, मनीष शर्मा, ललित मोहन मिश्र, अरविंद जैन, ऋषि सिंघल, बृज भूषण बहुगुणा, निवर्तमान पार्षद देवेंद्र प्रजापति, राधा रमोला आदि उपस्थित रहे।


More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!