
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आज प्रातः थाना वसंत विहार तथा फायर स्टेशन देहरादून को सूचना प्राप्त हुई की GMS रोड में एक खाली प्लॉट पर कूड़े के ढेर में आग लग गई है, जिसकी चपेट में आने से प्लॉट के पास रखें स्मार्ट सिटी के कुछ पाइप तथा एक आल्टो कार जल गई है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना बसंत विहार से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे तथा प्लॉट पर लगी आग पर काबू पाया गया।
घटना की प्रारंभिक जांच में प्रथमदृष्टया कूड़े के ढेर में लगी आग की फैलने से पास पड़े स्मार्ट सिटी के पाइप तथा उक्त आल्टो कार सँ० – UK07 BB 1648 का उसकी चपेट में आना प्रकाश में आया है।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक