गोपेश्वर (चमोली)। खरीफ की फसल बोने के लिए जिले के सभी 39 न्याय पंचायतों में बीज उपलब्ध हो चुका है। कृषि विभाग की ओर से काश्तकारों यह उन्नतशील प्रजाति का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने बताया कि खरीफ की फसल उडद, झंगोरा, मंडुवा, सोयाबीन, रामदाना, सावा, धान का 564 कुंतल बीज लिया गया है। जिले की सभी न्याय पंचायतों में स्थित कृषि निवेश केंद्रों को बीज उपलब्ध करा दिया गया है। कृषक अपने नजदीकी कृषि निवेश केंद्र से निर्धारित 50 प्रतिशत अनुदान पर खरीफ फसलों का बीज ले सकते है। उन्होंने बताया कि जनपद में 53129 कृषक अभी कृषि विभाग में पंजीकृत है। किसानों की मांग के अनुसार समय से पर्याप्त मात्रा में बीज लिया गया है। किसान अपने घर के समीपवर्ती न्याय पंचायत से यह बीज निर्धारित अनुदान पर ले सकते है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा