उत्तराखंड में लोस चुनाव में कांग्रेस की हार पर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी करेगी मंथन……
देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव परिणामों के लिए गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य 18, 19 एवं 20 जुलाई उत्तराखण्ड के कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव परिणामों के लिए गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य, पूर्व सांसद पी.एल. पूनियां एवं सांसद रजनी पाटिल 18 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे, जहां पर लोकसभा वार समीक्षा बैठकों का आयोजन किया गया है।
जोशी ने बताया कि 18 जुलाई को सर्वप्रथम प्रातः 11ः00 बजे से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों के साथ समीक्षा बैठक होगी जिसके उपरान्त संसदीय क्षेत्र के समस्त एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई है।
अपराह्न 15ः30 बजे से नैनीताल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों के साथ समीक्षा बैठक होगी जिसके उपरांत संसदीय क्षेत्र के समस्त एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक होगी।
19 जुलाई को प्रातः 10ः00 बजे से गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों के साथ समीक्षा बैठक होगी जिसके उपरान्त संसदीय क्षेत्र के समस्त एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक होगी इसके पश्चात 14ः00 बजे से टिहरी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों के साथ समीक्षा बैठक होगी जिसके उपरांत संसदीय क्षेत्र के समस्त एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक तथा सायं 17ः30 बजे से हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों के साथ समीक्षा बैठक होगी जिसके उपरान्त संसदीय क्षेत्र के समस्त एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई है।
मथुरादत्त जोशी ने बताया कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी 20 जुलाई को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट वार्ता करने के उपरान्त 12ः00 बजे से अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे तथा सायं 15ः00 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगें।


More Stories
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में मण्डी परिषद् के अधिकारियों के साथ क़ी बैठक,. कृषि क्षेत्र को मजबूती, किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग बनाने पर क़ी चर्चा.!
देहरादून क़ी विकासनगऱ पुलिस ने शुभम त्यागी को साथी सहित गैंगस्टर एक्ट मे किया निरुद्ध, संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को देते थे अंजाम.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण,सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री,कॉलेज के विद्यार्थियों को भी मिलेगी देहरादून चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा,पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री