
श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 निरंतर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। बीते 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से अब तक डेढ़ माह की अवधि में यात्रा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश-विदेश से आने वाले शिवभक्तों में बाबा केदार के दर्शनों को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से लेकर अब तक करीब 11 लाख से अधिक श्रद्धालु सुगम तरीके से बाबा केदार के दर्शन का लाभ उठा चुके हैं। श्रद्धालुओं की इस भारी संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की सभी टीमें धरातल पर पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं।
उन्होने बताया कि हमारा मुख्य ध्येय यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को अधिक से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देना है। इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, संवेदनशील ट्रैक रूट पर यात्रियों की सुरक्षा व सहायता सुनिश्चित करने तथा श्री केदारनाथ धाम परिसर में दर्शनार्थियों के लिए सुगम लाइन व्यवस्था बनाने हेतु हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार समन्वय के साथ काम कर रही हैं। आगामी समय में भी हमारा यह निरन्तर प्रयास रहेगा कि यात्रा मार्ग और धाम में व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर किया जाए, जिससे यहां आने वाले हर एक श्रद्धालु को सुगमता से बाबा केदार के अलौकिक दर्शन प्राप्त हो सकें।

More Stories
रुद्रपुर बॉर्डर पर चोरो को पुलिस ने लुटा,आबकारी पुलिस वाले लाखो के कीमती गहने कर गये हड़प,कमबख्त कैमरो मे खोल दिया सारा राज,
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में