
दिनांक 05 जून, 2026 की रात्रि लगभग 23:50 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी क्षेत्र के रामपुर रोड पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेज़ॉन के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना हल्द्वानी पुलिस बल और हल्द्वानी अग्निशमन(फायर सर्विस) की टीमें बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंचीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए *श्री मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी* भी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली।
*संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कार्य:*
गोदाम में आग काफी भीषण थी। पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने अत्यंत सूझबूझ और संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और उसे बुझाया।
*दो व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु:*
आग बुझाने के पश्चात जब गोदाम के भीतर गहन सर्च अभियान चलाया गया, तो वहां कार्यरत दो व्यक्तियों की गंभीर रूप से झुलसने तथा अत्यधिक धुएं के कारण दम घुटने से दुःखद मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया। मृतकों का विवरण निम्नवत है:
*1.* नरेन्द्र प्रसाद (उम्र लगभग 35 वर्ष), पुत्र श्री सदी राम, निवासी- बागजाला, गोलापार।
*2.* अमित आर्य (उम्र लगभग 25 वर्ष), पुत्र श्री प्रताप राम, निवासी- पंचायत घर के पास, रामपुर रोड, हल्द्वानी।
पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों को वैधानिक कार्रवाई हेतु तत्काल अस्पताल भिजवा दिया गया है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही तथा आग लगने के सटीक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार
डोईवाला क्षेत्र से गुमशुदा 6 वर्षीय बालिका को 2 घंटे के अंदर दून पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री धामी ने विजय कारगिल दिवस पर वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित, कारगिल विजय भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का अमर अध्याय: मुख्यमंत्री