November 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने त्यौहारी सीज़न मे 60 परिवारों को दिया दीपावली का उपहार !

 

🔸 दीपावली एवं अन्य त्योहारों के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के नेतृत्व में टिहरी पुलिस ने आमजन को एक विशेष उपहार देते हुए ‘मिशन मुस्कान’ के तहत वर्ष 2026 में अब तक 60 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत ₹16 लाख से अधिक है। इनमें विशेष उपलब्धि के रूप में भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से 60 गुमशुदा/चोरी हुए मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों से ट्रेस कर बरामद किए गए हैं।

 

🪔 त्योहार की खुशियों में टिहरी पुलिस की ओर से ‘मिशन मुस्कान’

 

🔹 दीपावली खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ त्योहार मनाने का पर्व है। ऐसे अवसर पर जब किसी व्यक्ति को उसका खोया हुआ मोबाइल वापस मिलता है तो उसके साथ केवल एक मोबाइल फोन वापस नहीं आता, बल्कि उसमें सुरक्षित परिवार की तस्वीरें, महत्वपूर्ण संपर्क, जरूरी दस्तावेज, यादें और निजी जानकारियां भी वापस मिलती हैं।

 

🔸 मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले लोगों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी और उनके भावुक शब्द ‘मिशन मुस्कान’ की वास्तविक सफलता को बयां करते हैं।

 

🔹 कई लोगों ने टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें अपना मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी थी, लेकिन टिहरी पुलिस के तकनीकी प्रयासों और लगातार की गई कार्रवाई से उन्हें उनका मोबाइल वापस मिल सका।

 

📍 *_अलग-अलग राज्यों से ट्रेस किए गए मोबाइल_*

 

🔹 CEIR पोर्टल की सहायता से टिहरी पुलिस द्वारा बरामद किए गए 60 मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे। तकनीकी विश्लेषण, IMEI आधारित ट्रैकिंग, संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय तथा लगातार किए गए प्रयासों के बाद इन मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया।

 

🚗 *_पर्यटकों के मोबाइल भी पहुंचाए जा रहे घर_*

 

🔸 टिहरी जनपद में पर्यटन के दौरान मोबाइल फोन खोने वाले कई पर्यटक अपने गृह राज्यों को वापस लौट चुके थे। ऐसे मामलों में टिहरी पुलिस द्वारा उनसे संपर्क स्थापित कर बरामद मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से कोरियर सेवा के माध्यम से उनके घर भेजे जा रहे हैं।

 

*_टिहरी पुलिस की इस मानवीय पहल की मोबाइल स्वामियों द्वारा सराहना की जा रही है।_*

 

👮‍♀️ *_एसएसपी श्वेता चौबे का संदेश_*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने कहा—

 

🔹 “पुलिस का दायित्व केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आमजन के विश्वास को मजबूत करना भी है। किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन केवल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं होता, बल्कि उसमें उसकी महत्वपूर्ण जानकारियां, पारिवारिक तस्वीरें और अनेक भावनात्मक यादें जुड़ी होती हैं। ‘मिशन मुस्कान’ के माध्यम से हमारा प्रयास है कि तकनीक और प्रभावी पुलिसिंग का उपयोग करते हुए लोगों को उनकी खोई हुई अमूल्य यादें वापस दिलाई जा सकें। दीपावली के अवसर पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना हमारे लिए भी सबसे बड़ी खुशी है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

📱 *_CEIR पोर्टल बना गुम मोबाइल की बरामदगी में प्रभावी माध्यम_*

 

🔸 भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन के IMEI नंबर को ब्लॉक करने तथा उसके नेटवर्क पर उपयोग की निगरानी के माध्यम से मोबाइल को ट्रेस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

🔹 टिहरी पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए 60 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जो आधुनिक तकनीक और पुलिसिंग के बेहतर समन्वय का उदाहरण है।

 

📢 *_टिहरी पुलिस की आमजन से अपील_*

 

👉🏻 यदि आपका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो घबराएं नहीं।

 

तत्काल ये कदम उठाएं—

 

नजदीकी थाना/पुलिस चौकी में सूचना दर्ज कराएं।

 

मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें।

भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक कराएं।

 

मोबाइल के दुरुपयोग की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

मोबाइल बरामद होने पर CEIR के माध्यम से उसे पुनः अनब्लॉक कराया जा सकता है।

 

🪔 *_इस दीपावली टिहरी पुलिस का संदेश_*

 

“आपकी सुरक्षा, आपकी खुशियां और आपका विश्वास — टिहरी पुलिस की प्राथमिकता।”

 

🔸 टिहरी पुलिस आधुनिक तकनीक, त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील पुलिसिंग एवं जनसहयोग के माध्यम से आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

 

टिहरी पुलिस — तकनीक के साथ, विश्वास के साथ।

 

‘मिशन मुस्कान’ — खोया मोबाइल ही नहीं, लौटाई अपनों की यादें।

 

You may have missed

Share