November 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गेस्ट टीचरों का मानदेय बढ़ाने को मोर्चा ने बोला हल्ला #शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाशों का वेतन देने की भी करी मांग|.!

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर गेस्ट टीचरों का मानदेय बढ़ाने एवं शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाशों का भी वेतन दिलाने को लेकर तहसील घेराव/ प्रदर्शन कर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, विकासनगर की गैर मौजूदगी में नाजिर श्री बिजल्वाण को सौंपा | नेगी ने कहा कि प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत लगभग 5000 अतिथि शिक्षकों का भविष्य शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के नकरापन की वजह से अंधकारमय हो रखा है | नेगी ने कहा कि इन अतिथि शिक्षकों को मात्र ₹25000 मानदेय दिया जा रहा है, जोकि नाकाफी है एवं इसके साथ-साथ इन अतिथि शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाशों का वेतन (मानदेय) भी नहीं मिलता | मूलभूत सुविधाओं के नाम पर इन कार्मिकों को न तो ईपीएफ की सुविधा मिलती है और न ही ईएसआई की| विभागीय मंत्री द्वारा रस्म अदायगी हेतु शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं करा पाये | नेगी ने कहा कि 25000 रुपए में ये अतिथि शिक्षक अपने घरों से 200-400 एवं इससे अधिक किलोमीटर दूर अति दुर्गम इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिसमें से सारा खर्च तो मकान किराया व अन्य खाने-पीने में ही खर्च हो जाता है,ऐसे में परिवार का भरण पोषण कैसे हो ! इन शिक्षकों को सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिलता | इन अतिथि शिक्षकों का मानदेय कम से कम ₹40000 होना चाहिए व अन्य सुविधाएं भी इनको मिलनी चाहिए | घेराव/प्रदर्शन में – मोर्चा महासचिव आकाश पंवार ,विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, मुजीबुररहमान सलीम, अमित जैन, हाजी असद, गुप्ता, अशोक चंडोक, प्रवीण शर्मा पिन्नी, महेंद्र सिंघल, आशीष सिंह, चेतन रावत, वाहिद कुरेशी, अजीत चौधरी, अकरम सलमानी, अनंत चंद, मान चंद राणा, रहबर अली, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, अशोक गुप्ता, विनय गुप्ता, विनोद जैन, देव सिंह चौधरी, आशीष चौधरी, बिल्लू गिल्बर्ट, निशा खातून, मनोज राय, गयूर, सुरजीत सिंह, समीम, मनीष नेगी, चौ.मामराज, समून,शेर सिंह चौधरी, श्रवण गर्ग,क्रिस्टीना, राघव भल्ला,जसकीरत सिंह, अंकुर चौरसिया, जयपाल सिंह, सलीम मिर्जा, शेर सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद थे |

You may have missed

Share