September 24, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाजपुर में आयोजित की जन जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण के संबंध में दी महत्वपूर्ण जानकारी।

 

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, ऊधमसिंहनगर द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, बाजपुर में छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को मानव तस्करी एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में बाल कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान छात्राओं को मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया कि वे किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे, लालच अथवा प्रलोभन में न आएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को दें।

चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी बच्चे को सहायता, संरक्षण अथवा सुरक्षा की आवश्यकता होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही आपातकालीन स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना देने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं मानव तस्करी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस, प्रशासन, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वय से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

अंत में छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ से अपील की गई कि बच्चों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल संबंधित विभाग अथवा पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर बच्चों को सुरक्षित एवं संरक्षित किया जा सके।

*महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर*

📞 चाइल्ड हेल्पलाइन — 1098

📞 पुलिस आपातकालीन सेवा — 112

You may have missed

Share