हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल *डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश* दिया है कि *छात्र संघ चुनाव के नाम पर शहर में किसी भी प्रकार की अराजकता, गुटबाजी, हुड़दंग या यातायात व्यवस्था में बाधा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*
देर रात दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प की सूचना पुलिस को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई। मौके पर छात्रों के बीच मारपीट, कुर्सियां तोड़े जाने तथा हेलमेट एवं लाठी-डंडों के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के कारणों एवं पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।
घटना के संबंध में *दिल्ली चाट दुकान संचालक की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।*
*SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश—चुनाव कैंपस के अंदर है, शहर में कानून सबसे ऊपर*
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने छात्र संघ चुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, छात्र नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव संबंधी प्रचार-प्रसार एवं गतिविधियां कॉलेज कैंपस की निर्धारित सीमाओं के भीतर ही रहें। कैंपस से बाहर प्रत्येक व्यक्ति एक सामान्य नागरिक है और कानून सभी के लिए समान है, भारी मात्रा में पुलिस बल लगाया गया है।
छात्र संघ चुनाव *लिंगदोह समिति की सिफारिशों एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप* आयोजित किया जा रहा है। नियमों और कानून का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।
👉 *शाम के बाद गुटबाजी, अड्डेबाजी और रैली पर विशेष निगरानी*
SSP ने स्पष्ट किया कि *शाम 5 से 6 बजे के बाद* यदि छात्रों के किसी भी गुट द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में *झुंड बनाकर घूमने, होटल, रिजॉर्ट, ढाबे या कैफे आदि में समूह बनाकर अड्डेबाजी करने* की स्थिति सामने आती है, तो पुलिस द्वारा नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इसी प्रकार—
* अवैध रूप से वाहनों का समूह बनाकर *मिनी रैली या अघोषित रैली* निकालना,
* रैश ड्राइविंग एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित करना,
* गुट बनाकर शहर में अशांति या अराजकता फैलाना,
* सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट अथवा हुड़दंग करना
किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि *हल्द्वानी की स्थानीय जनता की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।* पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी रखी जा रही है।
*नैनीताल पुलिस का संदेश स्पष्ट है—*
कैंपस में चुनावी गतिविधियां करें, लेकिन कैंपस के बाहर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं।

More Stories
नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश के प्रकरण में एक और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अज्ञात शवों की शिनाख्त को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे सख्त, जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों को VC के माध्यम से दिए कड़े निर्देश,_अज्ञात शवों की शीघ्र और वैज्ञानिक तरीकों से पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग और डिजिटल पोर्टल्स का उपयोग करने के दिये निर्देश !
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री गणेश पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,श्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कि कामना,त्योहार और उत्सव हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने मे है महत्वपूर्ण !