
। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कैनाल रोड स्थित बारीघाट में भाजपा कार्यकर्ता स्वाति द्वारा आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत को मेलों, उत्सवों और त्योहारों का देश कहा जाता है। हमारे त्योहार और उत्सव केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक ही नहीं हैं, बल्कि ये समाज को जीवंत बनाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे तीज-त्योहार और सामाजिक उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का हिस्सा हैं। इनसे हमें जीवन में सकारात्मकता, संस्कार और सद्भाव की सीख मिलती है। हमारी संस्कृति और परंपराएं हमें बेहतर समाज और बेहतर जीवन के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष संजय नौटियाल, पार्षद कमल थापा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सोनू, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More Stories
नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश के प्रकरण में एक और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अज्ञात शवों की शिनाख्त को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे सख्त, जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों को VC के माध्यम से दिए कड़े निर्देश,_अज्ञात शवों की शीघ्र और वैज्ञानिक तरीकों से पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग और डिजिटल पोर्टल्स का उपयोग करने के दिये निर्देश !
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी अचानक पहुंचे दलित बस्ती, बस्ती के लोगों के साथ दोपहर का खाया खाना