
रिपोर्ट = राजीव शास्त्री बहादराबाद
लक्सर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई. जिसे पुलिस ने इलाज के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है. एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश उन्हीं में से एक है, जिन्होंने तीन दिन पूर्व लक्सर में पुलिस टीम पर फायरिंग की थी.

रुड़की: लक्सर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है. इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई है. फायरिंग की इस घटना में एक बदमाश को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए पुलिस ने रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है.

एसएसपी हरिद्वार डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों को रोका तो उसकी ओर से पुलिस पर फायरिंग कर दी गई. वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है.
16 अक्टूबर को पुलिस पर हुआ था हमला: 16 अक्टूबर को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ओवरब्रिज इलाके में बेखौफ बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर फायर झोक दिया था. दिनदहाड़े पुलिसकर्मियों पर गोली चलने की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी. घायल पुलिसकर्मियों के नाम पंचम और राजेंद्र हैं. दोनों ही पुलिसकर्मी लक्सर मेन बाजार चौकी में तैनात हैं. घायल पुलिसकर्मियों को लक्सर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया. जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सैटर भेज दिया गया

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया नेहरू कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में,अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.50 ग्राम स्मैक व तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद.!
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद