गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा और एनडीए गठबंधन के नेताओं की ओर से कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर गोपेश्वर तिराहे पर अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेताओं को पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस के नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा और उनके सहयोगी पार्टियां बौखला गई है। इसलिए भाजपा और उनके सहयोगी दल राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी और झुठे प्रपंच कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक तरविन्द्र सिंह मारवाह, भाजपा सहयोगी शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ एवं मोदी सरकार के केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू लगातार राहुल गांधी को लेकर अनर्गल बयानबाजी करते नजर आ रहे है। उनका आरोप है कि यह सब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सह पर हो रहा है। इसका प्रमाण यह है कि इनके विरूध अभी तक भाजपा ने कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इसका विरोध करती है और इन अनर्गल बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, ऊषा रावत, एमएल खनेड़ा, मदन सेमवासी, राजेन्द्र लाल, राजेश्वरी सती, लीला रावत, अंजू राणा, धीरेन्द्र गरोड़िया, बसंती देवी, विजय कंडारी, महेन्द्र नेगी, मनीष नेगी, प्रदीप नेगी, गोपाल रावत, संदीप भंण्डारी, आंनद लाल आदि मौजूद थे।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!