
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कुछ दिन पूर्व ही बॉर्डर क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिकता मजबूत करने के निर्देश दिये थे जिसके बाद आज कोतवाली विकासनगर Interstate border’s पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर बॉर्डर से आने जाने वाले लोगों व वाहनों पर 24 * 7 सतर्क निगरानी रखने के सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 01/10/2023 को कुल्हाल चौकी पर चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश की तरफ से आ रही एक स्कोडा का र को चेकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी को भगा दिया, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त वाहन का पीछा करके 4 किलोमीटर की दूरी पर उक्त वाहन को पकड़ लिया, वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति वाहन को छोड़कर फरार हो गये। गाड़ी को चैक करने पर उसमें 08 पेटी बियर तथा 15 पेटी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई।
पुलिस द्वारा मौके से गाड़ी व शराब को कब्जे में लेकर उक्त संबंध में थाना विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!