
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। जनपद पौड़ी के श्रीनगर गढ़वाल से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार श्रीनगर के डूंगरी पंथ इलाके में भूकंप से दो मकान ध्वस्त हो गए। घटनाक्रम में दो लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार डूंगरीपंथ में भूकंप से दो मकानों के ध्वस्त होने की खबर है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत एवं बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। भूकंप के झटके आज सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर महसूस किए गए। जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान कंट्रोल रुम में सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। घटनास्थल और स्टेजिंग एरिया में मौजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कंट्रोल रुम को आपदा से रिकवर होने के लिए जरूरी संशोधनों डिमांड से अवगत कराया जा रहा है। जनपद कंट्रोल रुम द्वारा प्लानिंग सैक्सन, लाजिस्टिक्स एंड लाइजनिंग सैक्सन और आपरेशन सैक्सन तीनों के तालमेल से आवश्यकता अनुसार संसाधनों को मौके पर भेजकर रेस्क्यू कार्य किया गया।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी