
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
शारदीय नवरात्रों का दसवां दिन विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है,इस दिन भगवान श्री राम ने राक्षस राज रावण का वध किया था।विजय दशमी भारत में सबसे ज्यादा मनाया जाने वाला पर्व है जो सकारात्मकता और उत्साह से भरा जोता है,यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।कस्बा बहादराबाद में शनिवार को विजय दशमी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया दशहरा मैदान में रावण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जयघोष किया गया।
आपको बता दें कि बहादराबाद में आजादी से भी बहुत पहले से श्री रामलीला का आयोजन होता आ रहा है और प्रत्येक बार रावण का पुतला दहन किया जाता है।इस अवसर पर क्षेत्र में बहुत बड़े मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसमे सभी समुदाय के लोग अपनी दुकानें लगाते है।आदर्श ड्रामेटिक क्लब के डायरेक्टर पंडित विनोद शर्मा ने बताया कि दशहरे के दिन जो भी कार्य शुरू किया जाता है उसमे निश्चित रूप से सफलता मिलती है उन्होंने बताया कि पूर्व में राजा दशहरे दिन शास्त्रों की पूजा कर युद्ध के लिए निकलते थे।

More Stories
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहे निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश और देहरादून में भवन स्वामियों पर कसा शिकंजा
देहरादून की सहसपुर पुलिस और प्रसासन ने आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त लोगो के मकानो पर घुमाया बुलडोज़र, सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बना लिए थे पक्के मकान, पुलिस और प्रसासन ने अपराधियों के सम्राज्य को किया नेस्तनाबूत !
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!