उत्तराखंड में यहाँ प्रचार के दौरान सीएम धामी अचानक पहुंच गए जलेबी खाने….
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता से मिलने एवं उनके बीच में घुलमिल जाने के लिए अपने अनोखे अंदाज के लिए लोकप्रिय हैं। कई मौकों पर वह प्रोटोकॉल छोड़ सीधे जनता के बीच में जाते हैं। कई मौकों पर उन्हें गोलगप्पे खाते हुए तो कहीं मिठाई खाते हुए देखा गया है।
आज कुछ ऐसा ही नजारा फिर झबरेड़ा में देखने को मिला। झबरेड़ा हरिद्वार चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झबरेड़ा में हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ जलेबी का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात की एवं उनका कुशल क्षेम जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग उत्साहित नजर आए।

More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!