
दिनांक 12.04.2025 व दिनांक 13.04.25 को वैशाखी पर्व तथा वीकेंड पर आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल * के दिशा निर्देशन में मुनि की रेती क्षेत्र में रूट प्लान तैयार किया गया था एवं पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए थे।
🔷 इसी को लेकर जोधराम जोशी अपर पुलिस अधीक्षक* जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद के थाना मुनि की रेती क्षेत्र में यातायात के व्यवस्थित प्लान के दृष्टिगत पर्व/वीकेंड का सफल संचालन किया गया।
🔷 उक्त वैशाखी पर्व/वीकेंड के दृष्टिगत :-
*मुनि की रेती क्षेत्र में 02 जोन तथा 07 सेक्टर बनाए गए।*
🔷उपरोक्त पर्व तथा वीकेंड को संपादित किए जाने हेतु जनपद स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक यातायात, उप निरीक्षक तथा अपर उप निरीक्षक, हे०का० व का० तथा होमगार्ड यातायात सहित करीब 125 से अधिक पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया।
🔷यातायात के सुचारु संचालन हेतु भारी वाहनों का प्रातः निर्धारित दिवस में *प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित किया गया।*

🔷बैसाखी पर्व तथा वीकेंड के सफल संचालन हेतु डायवर्सन प्लान लागू किया गई। जिसमें ऋषिकेश ढालवाला की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को ब्रह्मानंद मोड होते हुए तपोवन, कैलाश गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को pwd तिराहा तथा ब्रह्मनंद मोड होते हुए तपोवन तथा श्रीनगर, शिवपुरी की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को ब्रह्मपुरी गरुड़चट्टी होते हुए ऋषिकेश की तरफ भेजा गया।
🔷 *थाना क्षेत्र में दिनांक 12.03.2025 को 52000 से अधिक तथा दिनांक 13.4.2025 को करीब 68,000 वाहनों कुल मिलाकर करीब 1.20 लाख से अधिक वाहनों का क्षेत्र में आवागमन हुआ। यातायात के दृष्टिगत मुनि की रेती क्षेत्र में वाहनों का रोड वॉल्यूम काफी कम है।*
🔷इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के साईं घाट, गऊघाट, शत्रुघन घाट, पूर्णानंद घाट, स्वामीनारायण घाट, नीम बीच भरत घाट तथा अन्य घाटों पर जल पुलिस तथा फ्लड कंपनी के कर्मियों की नियुक्ति की गई। जल पुलिस द्वारा 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया ।
🔷उपरोक्त वीकेंड तथा बैसाखी पर्व को अत्यधिक संख्या में पर्यटकों तथा यात्रियों के आने के कारण अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं मॉनिटर किया गया।
जनपद के थाना मुनि की रेती क्षेत्र में दो दिवस के अंतर्गत लाखों की संख्या में पर्यटकों तथा यात्रियों का आवागमन हुआ। लाखों की संख्या में वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था। पुलिस द्वारा कुशलता पूर्वक ड्यूटी का निर्वहन कर बैसाखी पर्व तथा वीकेंड पर लोगो को जाम के झाम से मुक्ति दिलाई l

More Stories
एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने ट्रैफिक प्रबन्धन का लिया जायजा,अब हाईटेक ट्रैफिक प्रबन्धन से सुगम हो रहा है श्रद्धांलुओं का सफर।
पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शामली के कुख्यात बदमाश के मरे जाने के बाद अंकित थपलियाल के माँ बाप के कलेजे मे पड़ी ठंड, एक दशक पूर्व डकैती के दौरान अकरम ने की थी घर के इकलौते चिराग की हत्या, अंकित के माँ बाप और लूट के दौरान घायल हुई पीड़ित ने देहरादून पुलिस की करी प्रशंसा !
पहाड़ों की रानी मसूरी में भी बदला मौसम का मिजाज,आंधी तेज बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड !