
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों केर अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक: 20-06-26 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी-धनोल्टी रोड पर एक व्यक्ति द्वारा अपने वाहन से हवा में पिस्टल लहराई जा रही है। सूचना पर चैकिंग के दौरान टिहरी बाई पास मसूरी धनोल्टी रोड़ पर वाहन संख्या: यू0पी0-14- डीआर-1000 फारच्यूनर कार को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक द्वारा अपना नाम विक्की गर्ग निवासी गाजियाबाद बताया गया।
जानकारी करने पर बताया कि वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड घूमने आया है तथा वाहन में बैठे किसी रिश्तेदार द्वारा वाहन में रखे पिस्टलनुमा गैस लाइटर को हवा में लहराया गया, जिसकी शायद किसी पीछे से आने वाले वाहन चालक द्वारा पुलिस में शिकायत की गई। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से पिस्टलनुमा गैस लाइटर को बरामद किया गया। वाहन चालक के विरूद्ध पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया।

More Stories
त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर भेजे जाँच के लिए. !
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !