October 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

डीएम देहरादून सविन बंसल के प्रयास से संवर रही राजधानी की सूरत,कुठालगेट, साई मंदिर जंक्शन, स्लिप रोड, राउंड अबाउट; को बना दिया सपनो का संसार, मुख्यमंत्री जल्द करेंगें जनमानस को विधिवत समर्पित!

राजधानी की सड़को पर अब डीएम सविन बंसल का प्रयास धरातल पर उतरने लगा हैbजिला प्रशासन के नए प्रोजेक्ट; कुठालगेट, साई मंदिर जंक्शन, स्लिप रोड, राउंड अबाउट; से गुजरने वाले लोग रुक रुक कर सेल्फी लेकर राजधानी की खूबसूरती का गुणगान सोशल मीडिया पर कर रहे है आपको बता दे की सुनियोजित; समर्पित विकास की नजीर पेश करता; जिला प्रशासन द्वारा निर्मित 2 अतिरिक्त स्लिप रोड; राउंड अबाउट, कुठाल गेट, साईं मंदिर जंक्शन का पहाड़ी शैली सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो चूका है मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में यातायात प्रबंधन के साथ ही पहाड़ी संस्कृति व परंपरा विरासत के दर्शन कराने का जिला प्रशासन का नायाब प्रयास किया है जिला प्रशासन द्वारा चौक चौराहों का चौड़ीकरण, अतिरिक्त स्लिप रोड, नए राउंड अबाउट का निर्माण और साईं मंदिर व कुठाल गेट जंक्शनों का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही मा0 मुख्यमंत्री द्वारा इन कार्यों को जनमानस को विधिवत समर्पित किया जाएगा। इन चौराहों के निर्माण से जहां यातायात व्यवस्था सुगम बन रही है वही आने वाले पर्यटकों को राज्य की परंपरा,पहाड़ी शैली, महान विभूतियां और विरासत के एक साथ दर्शन हो रहे हैं।

You may have missed

Share