पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के नगर पंचायत पोखरी में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किये गये कार्यो का भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने आक्रोश में गुरुवार को नगर पंचायत में तालाबंदी कर शीघ्र भूगतान की मांग की गई ।
ठेकेदार मंदीश कंडारी, सत्येंद्र नेगी ने कहा कि नगर पंचायत पोखरी में वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री घोषणा में राज्य वित्त आयोग, स्पेशल कंपोनेंट प्लान, अवस्थापना विकास निधि एवं मुख्यमंत्री अवस्थापना विकास निधि के तहत अनेक योजनाओं पर कार्य करवाये गये जो सभी कार्य समय पर पूरे कर दिए गये है, लेकिन इतना लम्बा समय बीतने के बाद भी नगर पंचायत पोखरी ने इन कार्यो का अवशेष का भुगतान नही किया है। जिसके कारण ठेकेदार और मजदूर आर्थिक तंगी से गुजर रहे है। इस अवसर पर मन्दीश कण्डारी, सत्येन्द्र नेगी, देवेन्द्र प्रकाश रावत, जितेन्द्र सती, उमेद सिंह रावत, पूरण सिंह नेगी, अब्बल सिंह चौधरी, कुंदी लाल, महिधर पंत, रणजीत बर्त्वालकालिका प्रसाद सती, महेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही