उत्तराखंड में भारी बारिश से मसूरी कोतवाली को खतरा,पुश्ता गिरा कई रिक्शा व साइकिल मलबे में दबी……
मसूरी: शुक्रवार रात से हो रही भारी मूसलाधार बारिश से कोतवाली मसूरी के प्रांगण का पुश्ता गिरने से सात साइकिल रिक्शा व कोतवाली में खड़ी दो मोटरसाइकिलें मलबे में दब गई । वही पुश्ते के नीचे बनी भगवान बद्रीविशाल की कलाकृति भी बुरी तरीके से खंडित हो गई।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 1.45 बजे कोतवाली प्रांगण में पुश्ता गिरने की आवाज सुनाई दी ।कोतवाली में खड़ी दो मोटरसाइकिलें व सड़क के नीचे खड़े कुछ साइकिल रिक्शे मलबे में दब गए।
पुलिस ने एहतियात के तौर पर उक्त स्थल के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से रिक्शा चालकों को रिक्शा खड़े न करने की हिदायत दी है ।रिक्शा चालक शिवराज ने बताया जब तक वो मौके पर गए तो देखा कि कई रिक्शे मलबे में दबे हुए थे। रिक्शा चालकों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।


More Stories
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में मण्डी परिषद् के अधिकारियों के साथ क़ी बैठक,. कृषि क्षेत्र को मजबूती, किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग बनाने पर क़ी चर्चा.!
देहरादून क़ी विकासनगऱ पुलिस ने शुभम त्यागी को साथी सहित गैंगस्टर एक्ट मे किया निरुद्ध, संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को देते थे अंजाम.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण,सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री,कॉलेज के विद्यार्थियों को भी मिलेगी देहरादून चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा,पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री