देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल-मुन्दोली मोटर मार्ग पर इंछोली गांव के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिससे वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
देवाल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक कार संख्या यूके 07 बीटी 3630 देवाल से लोहाजंग रोड पर देवाल बाजार से एक किलोमीटर आगे ग्राम इंछोली के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई गिर गयी है। सूचना पर चौकी देवाल के प्रभारी संपूर्णानंद जुयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से जानकारी मिली की कार इंछोली सेमखोला निवासी रणजीत सिंह पुत्र उमराव सिंह चला रहा था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। मौके पर मौजूद पुलिस टीम और ग्रामीणों ने शव को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद