दिनांक 1 नवंबर 2024 की रात्रि को थाना श्रीनगर पर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति श्रीनगर में स्थित नैथाना झूला पुल पर लटका हुआ है और उसके साथ एक छोटी तीन से चार साल की बच्ची भी है जो बहुत रो रही है और जिसे उस व्यक्ति ने अलकनंदा नदी किनारे छोड़ा हुआ है। इस सूचना पर तुरंत थाना श्रीनगर से रात्रि अधिकारी मय पुलिस टीम, जल पुलिस व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पुल पर लटका व्यक्ति अलकनंदा नदी में कूद चुका था। *पुलिस टीम,जलपुलिस और sdrf द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अथक प्रयासों से उक्त व्यक्ति को* अलकनंदा नदी से सकुशल बाहर निकाला गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने बताया कि घर पर गृह क्लेश और मनमुटाव होने के कारण वह गुस्से में अपनी 4 साल की बच्ची को लेकर यहां पर आया और बच्ची को नदी के किनारे पर छोड़कर स्वयं पुल से लटक गया, काफी देर पुल से झूलने के कारण उसका हाथ छूटने पर नदी में गिर गया। व्यक्ति का नाम पता की जानकारी के आधार पर उसे व उसकी 4 साल की लड़की को पुलिस टीम द्वारा उसे उसके घर लाया गया और समझाने बुझाने के बाद व्यक्ति और बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*व्यक्ति का नाम पता-* टिंकल (उम्र-35 वर्ष) पुत्र श्री अशोक निवासी नर्सरी रोड़ बहुगुणा मार्ग श्रीनगर|
*छोटी बच्ची का नाम पता*- सिमरन (काल्पनिक नाम,उम्र -4 वर्ष ), पुत्री टिंकल
*पुलिस टीम-*
1. SI मुकेश गैरोला (रात्रिधिकारी)
2. CONST विजय प्रकाश व चीता कर्मी
3. जलपुलिस महेंद्र
4. SDRF टीम श्रीनगर

More Stories
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!