-मंच ने रामलीला का प्रोमो किया रिलीज
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली संयुक्त रामलीला मंच की रामलीला का मंचन पांच नवंबर (मंगलवार) से शुरू होने जा रहा है। जिसे लेकर मंच की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में रविवार को मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रामलीला का प्रोमो रिलीज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश ज्योति ने किया।
मंच के अध्यक्ष अनूप पुरोहित ने कहा कि राम यज्ञ को अनुष्ठान के रूप में आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी आयोजन भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। मंच की ओर से नए कलाकारों को भी स्थान दिया गया है। इस मौके पर मंच के संरक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष जगदीश पोखरियाल, सांस्कृतिक सचिव शिवांगी लखेड़ा, सांस्कृतिक सह सचिव ममता कोठियाल, सुरेन्द्र रावत, राजा तिवारी, कमलेश, धीरज सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, संजय कुमार, प्रशांत डिमरी, खुशी नौटियाल, शांति प्रसाद नौटियाल, अमित मिश्रा, शांति भूषण आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद