
*सोशल मीडिया साइट वार्तालाप और जानकारी शेयर करने का एक शशक्त माध्यम माना जाता है लेकिन यही सोशल मिडिया कई बार बडे अपराध का कारण बन कर भी सामने खडी हो जाती है इसकी बानगी कई बार देखने को मिल चुकी है लेकिन हद तो जब हो जाती है जब इंस्टाग्राम जैसै प्लेटफार्म पर जहा दून पुलिस की अधिकारिक आई डी के अलावा एक फर्जी आई डी दिखाई देती है और उस आई डी पर दून पुलिस से जुडी पोस्ट भी दिखनी शुरू हो जाती है हालाकि इस फर्जी आई डी पर अभी कुछ दर्जन भर ही फालोवर जुडे है लेकिन इन्ही फालोवर से फर्जी आई डी बनाने वाला कोई ठगी या कोई अन्य वारदात करेगा या नही इस बात की कोई गारंटी नही दे सकता गौर तलब है कि कुछ समय पहले ही उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की भी फर्जी आई डी बनाई गई थी जिसका संज्ञान खुद DGP ने लेकर एक अपील भी जारी की थी,अभी इस बात को चंद महीने भी नही हुए थे कि अब दून पुलिस की फेक आईडी सामने आ गई अब इस फर्जी आई डी बनाने के पीछे जालसाज का क्या उद्देश्य हो सकता है अभी कुछ भी कहना मुश्किल है फिलहाल पुलिस ने थाना कोतवाली नगर पर आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करा दिया है

More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी नई मंडी पुलिस ने 25 हज़ारी आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, आरोपी ने नाबालिक का अपहरण कर बलात्कार क़ी घटना को दिया था अंजाम, पकडे गये आरोपी पर लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी था इल्जाम्, अजरुद्दीन अब तैमूर लंग बनकर जेल मे करेगा आराम.!
पौड़ी मे स्कूटी सवार सड़क से करीब 30 फिट गहरी खाई मे गिरा, sdrf ने चालक को घायल अवस्था मे निकलकर भेजा अस्पताल !
नवरात्री का पहला व्रत और माँ शैल पुत्री क़ी पूजा के मंत्र माँ यमुनोत्री धाम के रावल के सौजन्य से.!