
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार जारी है दून पुलिस का अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान रात्रि में पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में प्रेमनगर बाजार, नन्दा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा, बिधोली, पौंधा तथा रायपुर क्षेत्र में रिंग रोड तथा रायपुर बाजार में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 47 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 47 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 11,750/- रू0 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान 03 वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया।

More Stories
त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर भेजे जाँच के लिए. !
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !