
*महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, अपने साथ होने वाले किसी भी अपराध पर चुप न रहे, उसे पुलिस को बताएं :- एसएसपी देहरादून*
*शराब पीकर महिला से मार पीट करने वाले पति व जेठ को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को अपनी में प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित प्रभावी कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
दिनांक 18/10/2023 को थाना रायपुर को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली की नथुवावाला में एक महिला के साथ उसके पति व जेठ द्वारा लड़ाई झगडा किया जा रहा है, उक्त सूचना पर प्रभारी चौकी बालावाला तत्काल मौके पर पहुचे, मौके पर एक महिला के पति 1- सुनील पाल पुत्र श्री अतर सिंह पाल निवासी न्यू कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष व जेठ 2-अनिल पाल पुत्र श्री अतर सिंह पाल निवासी न्यू कॉलोनी, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 46 वर्ष द्वारा शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट की जा रही थी, जिस पर दोनो व्यक्तियों को पुलिस द्वारा धारा 151 crpc में गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार व्यक्ति*
1- सुनील पाल पुत्र श्री अतर सिंह पाल निवासी न्यू कॉलोनी, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष
2- अनिल पाल पुत्र श्री अतर सिंह पाल निवासी न्यू कॉलोनी, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 46 वर्ष

More Stories
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ दौड़ मे भाग लेकर जवानो का किया उत्साह वर्धन_प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा, RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी, जिम आदि का किया निरीक्षण.!
सेवा क्रांति वेलफेयर के मोनू सिंह ने किया नेक काम, ना जात देखी ना देखा धर्म गंभीर रूप से बीमार के लिए किया रक्तदान !
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ क़ी कार्यवाही, बाजार चौकी ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक क़ी बरामद.!