
*कोतवाली ऋषिकेश*
*घटना का विवरण:-*
1- वादी प्रभुनाथ गुसाई निवासी जोशियादा उत्तरकाशी के द्वारा कोतवाली में एक लिखित तहरीर दी गई की 16 अक्टूबर 2023 को मेरे ड्राइवर मुकीम ने रात 9:00 बजे गुमानीवाला शिव मंदिर के पास मेरा ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर UK10 CA 5588 खड़ा किया था, जब ड्राइवर सुबह ट्रक के पास आया तो ट्रक के दोनों पिछले टायर रिम सहित व अन्य सामान चोरी हो गया था, प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 543/2023 धारा 379 आईपीसी अभियोग पंजीकृत किया गया।
2- वादी गजेंद्र सिंह नेगी पुत्र बचन सिंह नेगी निवासी मनसा देवी गुमानी वाला ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई की 24 अक्टूबर 2023 को समय रात्रि 11:00 बजे मेरे दो वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर UK 14 CA 5005 तथा UK14 CA 3003, जो की खांड गांव निकट आरटीओ के पास खड़े थे, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दोनो वाहनों की चार बैटरियां चोरी कर ली गई है। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 544/23 धारा 379 आईपीसी अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त घटनाओं के खुलासे हेतु कोतवाली ऋषिकेश में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा उच्च स्तरीय पतारसी/ सुरागरसी करते हुए तथा सीसीटीवी कैमरे फुटेज की सहायता से चोरी की उपरोक्त घटनाओं से संबंधित अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो दो व्यक्तियों के द्वारा अपने वाहन आईसर ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर UP 11 BT 7146 का प्रयोग कर उपरोक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम देना प्रकाश में आया। जिसके पश्चात दोनों अभियुक्तों को दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को मनसा देवी फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी में प्रयुक्त आईसर ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर UP 11 BT 7146, चोरी की गई चार बैटरियां तथा दो टायर मय रिम बरामद किए गए।
*नाम पता अभियुक्तगण:-*
1- मसरूर पुत्र असलम निवासी ग्राम उग्राह थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
2- शाहबाज पुत्र मेहताज निवासी उपरोक्त
*बरामदगी विवरण:-*
1- 04 बैटरी (ट्रक)
2- 02 टायर मय रिम एमआरएफ कंपनी
3- आईसर ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर UP11BT7146 (चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त)
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 जगत सिंह, चौकी प्रभारी श्यामपुर
2- हे0कां0 अमित राणा
3- कां0 शीशपाल
4- कां0 कुलदीप
5- कां0 दिनेश मेहर

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!