October 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, कैंट थाना क्षेत्रान्तर्गत मामूली विवाद में सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वाले 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने/शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त/चैकिंग करते हुए ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 19/20-12-25 की रात्रि को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना कैण्ट को सूचना प्राप्त हुई कि टीचर्स कालोनी गोविन्द गढ में कुछ व्यक्ति आपस में लडाई झगडा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जानकारी प्राप्त की गई तो ज्ञात हुआ कि दोनो पक्षों का आपस से गाडी को तेज स्पीड से चलाने को लेकर झगडा हो गया है तथा दोनो ही पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू हैं। पुलिस द्वारा दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु एक पक्ष के व्यक्ति नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस बल द्वारा मौके से 03 अभियुक्तों को धारा: 170(2) बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. रोहन दीप पुत्र मंजीत सिंह उम्र-20 वर्ष निवासी म0न0-49 टीचर्स कालोनी गोविन्दगढ देहरादून
2. गौतम सिंह पुत्र मंजीत सिंह उम्र- 26 वर्ष निवासी-उपरोक्त
3. टिंकू सिंह पुत्र मंजीत सिंह उम्र- 33 वर्ष निवासी-उपरोक्त

You may have missed

देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!

Share