देहरादून
दिनांक- 20/07/2026 को प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रेमनगर के एक निजि विद्यालय में पढ़ता है, पिछले कुछ समय से उसके अकेले व काफी गुमशुम रहने पर उनके द्वारा जब उससे बात की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय के प्राचार्य/प्रबन्धक डॉ0 सार्थक द्वारा उसके साथ अश्लील एवं गलत काम किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 142/26 धारा- 5(एफ)/6/7/8 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अभियोग में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त डॉ0 एस० वोहरा सार्थक को गिरफ्तार किया गया, जिसे मां0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
डॉ० एस० वोहरा सार्थक पुत्र स्व0 जगन्नाथ वोहरा, स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य कैम्ब्रिज स्कूल पौंधा, बिधौली, प्रेमनगर देहरादून, उम्र- 57 वर्ष

More Stories
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार