June 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की डोईवाला पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,घटना को अंजाम देने वाले 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किया गया सामान किया बरामद !

 

देहरादून की डोईवाला पुलिस ने क्षेत्र मे हुयी चोरी की घटना का खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल बरामद भी बरामद कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला पर श्रीमती कुसुम असवाल पत्नी वीर भद्र सिंह असवाल निवासी देवघाम कॉलोनी कोतवाली डोईवाला, देहरादून द्वारा लिखित तहरीर दी गई की वादिनी अपने निजि कार्य से परिवार सहित घर पर ताला लगाकर बाहर गयी थी, जब वादिनी अपने घर पर वापस आय़ी तो देखा कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर से गैस सिलेण्डर, इनवेटर बैटरी व कैमरा एवं कुछ नगदी चोरी कर लिये गये है।

तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला मु0अ0सं0–267/2025 धारा- 305ए बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक: 04-10-25 को कुडकावाला कब्रिस्तान के पास से 05 अभियुक्तों (1) नदीम (2) शाहरुख (3) शहजाद (4) अरुण तथा (5) शाहरुख को उक्त घटना में चोरी किये गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी बेरोजगार है तथा नशे के आदी हैं। कोई काम धाम ना होने तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, अभियुक्त चोरी किए गए सामान को सस्ते दामों में किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की फिराक में थे इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया

 

*गिरफ्तार अभियुक्त विवरण*

(1) नदीम पुत्र नसुबुद्दीन निवासी नियामवाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून 21 वर्ष

(2) शाहरुख पुत्र शराफत निवासी कुड़का वाला बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष

(3) शहजाद पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी कुड़का वाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष

(4) अरुण पुत्र भूरा निवासी नई बस्ती कुड़कावाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष

(5) शाहरुख पुत्र शमशाद निवासी नई बस्ती कुड़का वाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष

*बरामदगी का विवरण*

01- गैस सिलेण्डर – 01 अदद

02- इनवर्टर बैटरी- 01 अदद

03- कैमरा – 01 अदद

(अनुमानित कीमत 25,000/-रूपये)

 

*पुलिस टीम*

01- उ0नि0 राजनारायण व्यास

02- हे0का0 अब्दुल रहीम

03- हे0का0 देवेंद्र नेगी

04- का0 लाखन सिह

05- का0 सत्यवीर

06- का0 रंजन सैनी

07- का0 अशीष शर्मा (एस ओ जी)

You may have missed

Share