
चमन लाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
आज सांय लगभग 05.00 बजे जौलीग्राण्ट क्षेत्र मे पुस्तैनी जमीनी हक को लेकर कुछ युवकों द्वारा डराने धमकाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग किये जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त होने पर दून पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये सघन चैकिंग अभियान शुरू किया गया व मात्र आधे घण्टे मे वाहन सं0 HR51BK-3371 मे बैठकर भाग रहे पांचो युवकों को रायवाला क्षेत्र मे नेपाली फार्म मे चैकिंग के दौरान हिरासत मे ले लिया । उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, व दो जिन्दा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ । डोईवाला थाने मे उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1- नवीन कुमार पुत्र अरूण कुमार निवासी ग्राम हबीबपुर कुडी, रायसी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, उम्र – 24 वर्ष
2- पंजाब कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार उम्र – 19 वर्ष
3- सरवन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार उम्र – 24 वर्ष
4- प्रदुमन कुमार पुत्र सुनहरा निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार, उम्र – 28 वर्ष
5- सिद्धान्शु कुमार पुत्र अरूण कुमार निवासी ग्राम हबीबपुर कुडी, रायसी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, उम्र- 21 वर्ष

More Stories
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना