गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने गुरुवार को एनआईसी कक्ष में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की मांगों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों के सभागारों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की फोटो चस्पा करने तथा जिले अंतर्गत आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को बुलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने डीपीआरओ को वीपीडीओ के माध्यम से ग्राम पंचायत भवनों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की फोटो लगाने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कालेज नन्दप्रयाग के मुख्य गेट का निर्माण गढ़केसरी श्री अनुसूया प्रसाद बहुगुणा के नाम किए जाने संबंधित प्रकरण में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता आरडब्लूडी को आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए, वहीं अपर जिलाधिकारी को तलवाडी विजयपुर सड़क के निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की मांग थी कि चौराहों, मोटर मार्गो का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से किया जाए और मोटर मार्गो पर उनके नाम का बोर्ड भी लगाया जाय। उनको राष्ट्रीय कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भजन सिंह तोपाल राइका कनखुल में वॉउन्ड्री वॉल का निर्माण किया जाए। नन्दासेंण मालयी मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाए। तलवाड़ी विजयपुर सडक के डामर उखडने, नालियों के चोक होने तथा पुश्तों की खस्ताहाल स्थिति को लेकर अवगत कराया। इस दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित सहित सभी इओ व तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

More Stories
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !