गोपेश्वर (चमोली)। जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने मंगलवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। जिला मजिस्ट्रेट ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। पूरी प्रक्रिया की फोटो, वीडियोग्राफी भी की गई। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सीएस रावत, नायब तहसीलदार दीप्ति शिखा, भाजपा के गोविंद सिंह, कांग्रेस पार्टी के नगर मंत्री मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी के अनूप रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री