-सुधारीकरण न होने पर एक सितम्बर से करेंगे अनशन शुरू
गोपेश्वर (चमोली)। नंदादेवी राजजात के प्रमुख पडाव कांसवा और चांदपुर गढ़ी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के किलोमीटर एक और दो से सात किलोमीटर तक की हालत को सुधारने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने एक ज्ञापन लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता को सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मोटर मार्ग के सुधारीकरण का कार्य नहीं किया जाता है तो एक सितम्बर से ग्रामीणों को अनशन करने को विवश होना पडे़गा।
कांसवा के प्रधान भूपेंद्र सिंह कुंवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलम सिंह का कहना है कि नंदादेवी राजजात के प्रमुख पडाव कांसवा और चांदपूर गढ़ी को जोड़ने वाला यह मोटर मार्ग आदिबद्री-नौटी के किलोमीटर एक बीते 24 वर्षो से तथा किलोमीटर दो से सात तक छह वर्षों से खास्ता हाल में है। मोटर मार्ग निर्माण के बाद भी इस पर नाली, सुरक्षा दीवार, डामरीकरण, चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं किया गया है। इस संबंध में कई बार विभाग से पत्राचार करने के बाद भी विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र मोटर मार्ग का सुधारीकरण का कार्य नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों को एक सितम्बर से अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रताप सिंह कुंवर, लक्ष्मण सिंह, जयकृत कुंवर, नरेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, प्रेम सिंह रौतेला आदि शामिल थे।

More Stories
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री