गोपेश्वर (चमोली)। हाइवे चौड़ीकरण के साथ ही भूस्खलन के कारण आने वाले मलवे के निस्तारण किये जाने के लिए भूस्खलन क्षेत्र तथा सड़क चौड़ीकरण वाले स्थानों के आसपास राजस्व भूमि चिह्नित किये जाने को लेकर जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की वीसी में दिए गए निर्देशों के क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी एसडीएम को मलवा निस्तारण के लिए निमार्णाधीन हाईवे के तहत राजस्व भूमि चिह्नित करने, अपर जिलाधिकारी को माणा पास रोड के लिए वन पंचायत में लंबित प्रस्तावों का एक सप्ताह के अन्दर प्रपोजल तैयार कराने तथा सभी कार्यदायी संस्थाओं को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही नये प्रोजेक्ट के डंपिंग जोन के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। बैठक में एनएचआईडीसीएल के प्रतिनिधि अंकित सोलंकी बताया कि सात डंपिंग जोन चिह्नित किए गए हैं। जिनमें कर्णप्रयाग, जयकण्डी, नंदप्रयाग, चटवापीपल, छिनका, बिरही तथा टंगडी शामिल है, वहीं अधिशासी अभियन्ता लोनिवि आरएस चौहान ने बताया कि जनपद में 55 डंपिंग जोन सड़क मार्ग के लिए बनाये गये है।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!