
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
विगत दिनों मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश व पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिस कारण यात्रियों और हर की पैड़ी के आसपास गुजर बसर कर रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उक्त समस्या का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आज हरिद्वार बस अड्डे से हर की पैड़ी क्षेत्र तक जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए।
इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करते हुए दोनों वरिष्ठ ऑफिसर्स द्वारा सूखी लकड़ी के पर्याप्त व्यवस्था करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही मौके पर ही संबंधित लोगों को गरम-गरम चाय भी पिलाई गई एवं स्थानीय दुकानदारों को भी उक्त जरूरतमंद लोगों की आवश्यक सहायता हेतु भी कहा गयाl यात्रियों हेतु बनाए गए रेन बसेरा का भी निरीक्षण करते हुए वहां की आवश्यक व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया

डीएम व एसएसपी हरिद्वार की पहल का स्वागत करते हुए आमजन व स्थानीय नागरिकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए देते थे वाहन चोरी की घटना को अंजाम.!
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत,क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों व पेयजल लाइनों की तत्काल मरम्मत के निर्देश,पाबों में भू-धसाव का टीएचडीसी से कराया जाएगा स्थलीय सर्वेक्षण.!
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने दिखाई सख़्ती , राजधानी के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण,नामित अधिकारियों को दो दिन में गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की सूची तैयार कर फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश.!