दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को बंशीपुर के पास एक पिकअप और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो है। वहीं, चालक सहित तीन पिकअप सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका लेहमन अस्पताल में उपचार चल रहा है प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली विकासनगर पुलिस को बुधवार रात करीब 11.10 बजे दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर के पास एक पिकअप UP11BT 3157 और कार UA16A 8687 के आमने सामने टक्कर की सूचना मिली। सूचना पर हरबर्टपुर चौकी प्रभारी विनय मित्तल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच हरबर्टपुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि पिकअप सहारनपुर से विकासनगर की ओर आ रही थी। कार विकासनगर से हरबर्टपुर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार कार ने राॅग साईड पर चलते हुए विपरीत दिशा में आकर पिकअप को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला निवासी योगेश कुमार (34) पुत्र राजेंद्र और उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के बेहट निवासी पिकअप सवार चालक बिट्टू पुत्र ईशम सिंह, सवार आदित्य पुत्र शर्म सिंह और वंश घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने योगेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

More Stories
एसजीआरआर विश्वविद्यालय रंगा तिरंगे के रंग में, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम!
हिंदुस्तान के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एस0डी0इंटर कॉलेज में देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों ने भरा देश भक्ति का जोश,
राजधानी की सुरक्षा को लेकर देहरादून पुलिस ने हर तरफ चलाया सघन चेकिंग अभियान,रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से लेकर हर चौक चौराहो पर दिखी पुलिस मुस्तैद, आम शहरीयों के लिए मित्र पर अपराधियों के लिए काल है उत्तराखंड पुलिस – एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल !