
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आज दिनांक: 23-05-25 को जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आई0एस0बी0टी0 फ्लाई ओवर का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा आईएसबीटी देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने के लिये शिमला बाईपास की ओर से आने वाले वाहनों को आईएसबीटी फ्लाईओवर से होते हुए कारगी चौक हरिद्वार बाईपास की ओर जाने हेतु फ्लाईओवर पर बनाये गये डाइवर्ट पॉइंट का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा फ्लाईओवर पर बनाने गए डाइवर्ट पॉइंट के शुरू होने से आईएसबीटी की यातायात व्यवस्था पर पड़े प्रभाव के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही फ्लाईओवर पर वाहनों के सुरक्षित आवाजाही हेतु डाइवर्ट पॉइंट पर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड व अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही