
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
सब कुछ लुटा के होश मे आये तो क्या हुआ।
उत्तराखंड में एक समुदाय की अप्रत्यक्ष रूप से बढती जनसंख्या के चलते जंहा देवभूमी की शांत वादियो मे वैमनस्यता का जहर घुला है वही अपराधिक घटनाओ मे भी जबरदस्त वृद्धि हुई है जिसमे सबसे ज्यादा दुखद पक्ष है कि पहाड की बेटियो को गैर समुदाय के लडके अपने मोहपाश मे बांधकर टोने टोटको के दम पर पहाड की भोली भाली मासूम लडकियो को सुनहरे भविष्य के सब्जबाग दिखा कर गैर राज्यो मे ले जा रहे थे लेकिन अब जब पानी सर के उपर आने लगा तो सरकार की आखे खुलनी स्वाभाविक है राज्य सरकार के द्वारा शुरू किए गए ‘वेरिफिकेशन अभियान’ की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के लिए जरूरी बताया। देहरादून में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसी भी दशा में राज्य की संस्कृति, अवधारणा और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य की जनसांख्यिकी में जो बदलाव आया है, उसके लिये वेरिफिकेशन ड्राइव उत्तराखंड में चलाई गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने आगे कहा,“ उत्तराखंड का जो राज्य का मूल स्वरूप है, जो राज्य की अवधारणा है वह अवधारणा बनी रहनी चाहिए। उसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
उत्तराखंड में डेमोग्राफिक चेंज पर धामी ने शुरू किया ‘वेरिफिकेशन अभियान’, बोले- प्रदेश की अस्तिमता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं धामी ने कहा कि राज्य का स्वरूप किसी भी कीमत पर खराब नहीं होना चाहिए। राज्य में जो डेमोग्राफिक परिवर्तन हुआ है, उससे राज्य की मूल संस्कृति से छेड़छाड़ न हो। उसके लिए पिछले दिनों हमने वेरीफिकेशन अभियान भी चलाया है। इस अभियान को आगे हम और भी शक्ति से चलाएंगे। हमें उसके परिणाम भी सकारात्मक रूप से देखने को मिल रहे हैं। हमारा यह अभियान आगे चलता रहेगा।” बता दें कि उत्तराखंड में बदल रही जनसांख्यिकी को देखते हुए बीते दिनों राज्य सरकार ने राज्य में वेरिफिकेशन अभियान शुरू किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिन पहले देहरादून के पुलिस मुख्यालय में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों को ‘जनसांख्यिकी परिवर्तन, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद’ की घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा था कि राज्य में 2011 के बाद कोई जनगणना नहीं हुई है। इसके बावजूद कुछ लोगों के बीच खासकर पहाड़ी जिलों में यह धारणा है कि पिछले कुछ वर्षों में बाहर से लोगों के बसने के कारण राज्य की जनसांख्यिकी बदल गई है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा