राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान चलाकर आम जनमानस को यातायात नियमों/ सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान कर दुर्घटना के मामलों में घायलों को समय पर मदद और चिकित्सा सहायता को प्रोत्साहित करके मृत्यु दर को कम करने के दृष्टिगत जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है
➡️ इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में दिनांक 24.05.2025 को थाना *देवप्रयाग पुलिस द्वारा अरण्यक जन सेवा संस्था, देवप्रयाग के सहयोग से थाना क्षेत्र के अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज, ग्राम भरपूर में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
➡️कार्यक्रम में थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापक गणों को सड़क पर चलने के संबंध में यातायात नियमों का पालन करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं सड़क दुर्घटना के दौरान तत्काल पुलिस व 108 को सूचित करते हुए घायलों को मौके पर किस प्रकार से प्राथमिक उपचार दिया जाए जिससे की मृत्यु दर को कम किया जा सके, के संबंध में जानकारी दी गई।
➡️ इसी दौरान महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, वित्तीय साइबर क्राइम की चर्चा करते हुए डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, कैटफ़िशिंग, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, बैंकिंग धोखाधड़ी, ई-कॉमर्स धोखाधड़ी,ऑनलाइन उत्पीड़न आदि के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव व सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वित्तीय साइबर धोखाधड़ी पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 या साइबर क्राइम ऑनलाइन पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करने हेतु जागरूक किया गया।
➡️ *कार्यक्रम में मुकेश देवरानी (प्रधानाचार्य), मनीष रावत (अंग्रेजी प्रवक्ता), अरण्यक जन सेवा संस्था, देवप्रयाग के दीपक रावत (उपाध्यक्ष) व इंद्र दत्त रतूड़ी (सचिव), महिला उपनिरीक्षक श्रीमती हेमलता, Add Si महेंद्र राणा (थाना देवप्रयाग) सहित लगभग 100-150 छात्र-छात्राएं/अध्यापकगण सम्मिलित हुए।

➡️ इस दौरान साइबर क्राइम व सड़क सुरक्षा को लेकर *छात्र- छात्राओं के मध्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

More Stories
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया, *डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई के बाद 40 टन कूड़ा उठाया गया,डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा,दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक निरंतर चलेगा स्वच्छता अभियान, वैज्ञानिक तरीके से होगा जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कूड़े का निस्तारण.!
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!